Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पैसों के विवाद के चलते बेटे-बहु ने मिलकर की पिता...

Jalandhar News: पैसों के विवाद के चलते बेटे-बहु ने मिलकर की पिता की हत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेजधार हथियार के साथ किया हमला

जालंधर (Ens): शहर के हरगोबिंद नगर में पैसों के विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी पत्नी और साथी के साथ मिलकर पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के तौर पर हुई है जो कि फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दलजीत सिंह के बेटे सुखपाल सिंह ने रुही नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। इस बात का उसके पिता ने विरोध भी किया था। ऐसे में दलजीत सिंह ने अपने बेटे को घर से निकाल दिया था। सुखपाल पहले दुबई गया था और बाद में वापिस लौट आया।

इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहता था। इन दिनों उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पैसे के लिए अपने पिता पर निर्भर था परंतु पिता ने उसको पैसे देने से मना कर दिया था। बीती रात सुखपाल अपनी पत्नी और दोस्त के साथ अपने पिता के घर गया। इस दौरान उसने पिता से पैसे मांगे परंतु उन्होंने पैसे देने से मना दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई। ऐसे में आरोपियों ने दलजीत सिंह पर तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 103 और 103 (5) बीएनस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे भी जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Mariton Hotel में हुआ हंगामा जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

आरोप: मेयर और Central हलका इंचार्ज की दी दुहाई,...

Middle East में चल रहे तनाव के बीच Mojtaba Khamenei ने लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के...

Donald Trump के भाषण को लीक करने के लिए गैब्रियल परेज पर हुई कार्रवाई, व्हाइट हाउस ने लगाया Fine

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर थाना के अंतर्गत पड़ते अमरावती चौकी के...

PM Modi ने उज्बेकिस्तान के लोगों के साथ किया योगाभ्यास, शेयर किया खास वीडियो

नई दिल्ली: पीएम मोदी इन दिनों दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। ताशंकद पहुंचने के बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान...

Jalandhar News: Mariton Hotel में हुआ हंगामा जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

आरोप: मेयर और Central हलका इंचार्ज की दी दुहाई, फिर भी कर दी पिटाई जालंधर, ENS: मैरिटन होटल का लंबे...

Middle East में चल रहे तनाव के बीच Mojtaba Khamenei ने लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच में सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने लोगों से खास...

Donald Trump के भाषण को लीक करने के लिए गैब्रियल परेज पर हुई कार्रवाई, व्हाइट हाउस ने लगाया Fine

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में क्या बोला जाएगा इसको लेकर अब व्हाइट हाउस पूर्व...