Girl in a jacket
HomeGovernment Newsभव्य तरीके से आयोजित किया जाए सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः सीपीएससीएम राजेश खुल्लर,...

भव्य तरीके से आयोजित किया जाए सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः सीपीएससीएम राजेश खुल्लर, 11 मई को देशभर में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से प्रदेश के सभी जिलाउपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि आगामी 11 मई को भव्य तरीके से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाए। इसे लेकर जिलास्तर पर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

सोमनाथ मंदिर भारत की अजेय सभ्यता का प्रतीक है। विनाशकारी प्रहारों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज हमारे आत्म-सम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। 75 वर्ष पहले आधुनिक सोमनाथ मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। 11 मई 2026 को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दिन देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा, आध्यात्मिक आयोजन, भारत की विरासत परंपरा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सीपीएससीएम श्री राजेश खुल्लर ने सभी जिला उपायुक्तों को इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री का संबोधन सोमनाथ से रहेगा लाइव

सीपीएससीएम राजेश खुल्लर ने कहा कि 11 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन रहेगा। यह लाइव टेलिकास्ट प्रत्येक जिले में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। जिलास्तर पर कलश यात्रा का आयोजन होगा, जिसका समापन शिव मंदिर में जलाभिषेक से होगा। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाए। यह हमारे गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनने का अहम मौका है। इसमें अधिक से अधिक लोग अपनी जन भागीदारी दिखाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -