Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद...

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अनुसंधान कर रहे पीएचडी शोधार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा तथा नादौन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने नादौन के विकास में प्रदेश सरकार के प्रयासों को और गति देने में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकारी शिक्षण संस्थान राज्य की शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इसलिए सरकार इन संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा आधुनिक आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर विशेष बल दे रही है। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली शुरू करना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाना, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने जैसे निर्णय हिमाचल को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने वाले अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

युवाओं के सुझाव और उनकी प्रतिभा निश्चित रूप से नादौन को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने मुख्यमंत्री को नादौन के विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती भी चपेट में जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज कुछ हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में 10 से...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगा। उधार लेनदेन से बचें। हर काम सोच...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...