टोरंटोः टोरंटो में एक उत्सव के आयोजन स्थल के पास शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इस मामले में टोरंटो पुलिस ने कार्रवाई की है।
View this post on Instagram
टोरंटो पुलिस ने बताया कि ‘सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट’ और ‘अर्लिंगटन एवेन्यू’ के पास गोलीबारी की घटना के बाद सात लोग गोली लगने से घायल मिले थे। वहां ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ उत्सव आयोजित किया जा रहा था, जहां दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं।
मामले में अभी तक पुलिस द्वारा किसी की आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि साल्सा ऑन सेंट क्लेयर उत्सव में हुई हिंसा की इस घटना से दुखी हूं। इसमें दो लोगों की जान चली गई और अन्य लोग घायल हुए हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

