Himachal Govt
Haryana Govtप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों को जन-जन तक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सोनीपत में रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा, राष्ट्र निर्माण और भारत को मजबूत बनाने के लिए समर्पित किए हैं। सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है।

गुजरात से शुरू हुई विकास की यात्रा बनी देश के लिए मॉडल

महीपाल ढांडा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भुज के भयंकर भूकंप जैसी बड़ी प्राकृतिक त्रासदी के बाद राज्य को पुनः खड़ा करने का अवसर मिला। उस समय व्यापक जनहानि और आर्थिक नुकसान के बावजूद गुजरात ने तेजी से पुनर्निर्माण किया और अगले वर्षों में विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।

भारत का गौरव बढ़ाने में प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री को दुनिया के अनेक देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाना भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का भी प्रतीक है। इसके लिए सबसे पहले भारत को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है।

सुरक्षा के क्षेत्र में लिए गए निर्णायक फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को एक बड़ा निर्णय बताते हुए कहा कि इसके बाद वहां विकास और शांति का नया वातावरण तैयार हुआ है।

गरीब परिवारों तक पहुंची मूलभूत सुविधाएं

महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों की महिलाओं तक रसोई गैस कनेक्शन पहुंचाने का कार्य किया गया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हिमाचल के युवाओं को डिग्री के साथ रोजगारपरक कौशल देने पर जोर

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव...

पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना को राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट स्कूल’ का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना ने शिक्षा के क्षेत्र...

हिमाचल के युवाओं को डिग्री के साथ रोजगारपरक कौशल देने पर जोर

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी के विचार कि “जिस कौशल की उद्योग...

पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत...

रक्षा मंत्री के लिए ट्रैफिक रोकने पर भड़की महिला, पुलिसकर्मी से हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

आगराः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे थे। उन्होंने खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना को राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट स्कूल’ का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए हिमाचल प्रदेश...