Himachal Govt
National9 रुपए दूध सहित LPG, CNG, PNG हुआ महंगा

9 रुपए दूध सहित LPG, CNG, PNG हुआ महंगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव लागू हो गए हैं। एक सितंबर 2026 से LPG सिलेंडर की e-KYC, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, कारों की कीमत, दूध के रेट और विदेश यात्रा के नियमों में बदलाव हुआ है। कुछ बदलाव सीधे खर्च बढ़ाने वाले हैं, जबकि कुछ से लोगों को राहत मिली है। आइए आसान भाषा में जानते हैं आज से क्या-क्या बदला है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रहने वालों के लिए सितंबर का आगाज जेब पर बोझ बढ़ाने वाला साबित हुआ है। एक तरफ गैस कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया है, तो वहीं सीएनजी Price Hike के साथ ही टैक्सी और ऑटो का किराया भी बढ़ गया है। बता दें कि एमजीएल ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। ताजा बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई सीएनजी Price 88 रुपये प्रति किलो हो गई है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में गैस सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी CNG के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 86.98 रुपये प्रति किलो कर दिया था।

घरेलू LPG सिलेंडर की e-KYC कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 थी। अगर आपने तय समय तक e-KYC नहीं करवाई है, तो अब आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिलेंडर बुकिंग में परेशानी आ सकती है और जिन लोगों को गैस सब्सिडी मिलती है, उनकी सब्सिडी भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आपकी e-KYC अभी बाकी है, तो बिना देरी किए अपनी गैस कंपनी से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

सितंबर में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए खर्च बढ़ गया है। 1 सितंबर से टाटा और हुंडई की गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और SUV के अलग-अलग वैरिएंट्स के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। वहीं, हुंडई ने भी इस साल एक बार फिर अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। मुंबई के लोगों को सितंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका लगा है। 1 सितंबर से तबेले वाला दूध 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। जो दूध पहले 93 रुपये प्रति लीटर मिलता था, अब उसके लिए 102 रुपये चुकाने होंगे।

यही नहीं, ऑटो और टैक्सी के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है। टैक्सी का किराया 2 रुपये प्रति किमी और ऑटो का किराया 1 रुपये प्रति किमी बढ़ गया है। विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर से एक राहत भरा बदलाव लागू हुआ है। अब भारत से विदेश यात्रा करते समय एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प लगवाने की पुरानी प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। यात्री अब अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे विदेश जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त औपचारिकता से राहत मिलेगी।
सितंबर महीने के पहले दिन रसोई के बजट पर भी महंगाई की मार पड़ी है और पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG के दाम बढ़ाए गए हैं. हालांकि, ये प्राइस हाइक भी मुंबई में किया गया है, जहां PNG Price 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा है। 53 रुपये प्रति एससीएम की नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी गैस की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर उनकी लागत पर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स की मानें, तो तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

SEBI ने गोल्ड और सिल्वर ETF कारोबार से जुड़े नए नियम भी 1 सितंबर से लागू कर दिए हैं। नए नियम के मुताबिक, ETF की कीमत की सीमा तय करने के लिए पिछले कारोबारी दिन के आखिरी 30 मिनट की ट्रेडिंग वॉल्यूम की औसत कीमत को आधार बनाया जाएगा। इसका मकसद ETF की कीमत को बाजार की ताजा स्थिति के ज्यादा करीब रखना है। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश करने वाले लोगों के लिए इस बदलाव को समझना जरूरी हो सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

दाह संस्कार से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों की बस से टक्कर, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

टिहरीः जिले के प्रतापनगर के लंबगांव पावर हाउस के...

विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें, GDP 7.8% की ग्रोथ पर पीएम मोदी ने देशवासियों की दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 7.8%...

Punjab News: मेले में बड़ी लापरवाही, करंट लगने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर: कैंटोनमेंट बोर्ड के इलाके में लगे मेले में...

दाह संस्कार से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों की बस से टक्कर, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

टिहरीः जिले के प्रतापनगर के लंबगांव पावर हाउस के पास बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे...

विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें, GDP 7.8% की ग्रोथ पर पीएम मोदी ने देशवासियों की दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ के लिए बधाई देते एक बार...

Punjab News: BJP Office के बाहर AAP का प्रदर्शन, छावनी बना शहर, सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब की सियासत में 1984 सिख कत्लेआम का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। वहीं आम आदमी...

Punjab News: मेले में बड़ी लापरवाही, करंट लगने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर: कैंटोनमेंट बोर्ड के इलाके में लगे मेले में परिवार के साथ मेला देखने आई एक बच्ची की करंट...