Punjab Govt AD
HomeHimachalZomato के विज्ञापन में फिल्म 'लगान' को लेकर एससी चेयरमैन में पुलिस...

Zomato के विज्ञापन में फिल्म ‘लगान’ को लेकर एससी चेयरमैन में पुलिस को जारी किया नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने ज़ोमैटो के एक विज्ञापन पर कड़ा नोटिस लेते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है। दरअसल, Zomato के विज्ञापन में फिल्म “लगान” में दलित पात्र ‘कचरा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता को रीसाईकिल किए कचरे से बनी वस्तु के रूप में दिखाया गया था। जिसके बाद सख्त नोटिस लेते हुए कोमी अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन विजय से सांपला ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर तुरंत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है।

एनसीएससी को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर YouTube पर प्रसारित Zomato के विज्ञापन को मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। इस विज्ञापन में अभिनेता आदित्य लखिया, जिसने 2001 की हिट फिल्म में एक दलित की भूमिका निभाई।  उसे एक लैंप, कागज, पेपरवेट, वाटरिंग डिब्बे और विभिन्न कई तरह की जैकेटों के रूप में दर्शाया गया है। इसी के साथ ही यह भी बताया कि प्रत्येक को बनाने के लिए कितना रीसाईकिल ‘कचरे’ का उपयोग किया गया था। कंपनी ने YouTube पर अपने अब-हटाए गए विज्ञापन में यह भी दावा किया कि उसने “अब तक 20 मिलियन किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का रीसाईकिल किया है”।

इस बीच, आयोग ने पुलिस कमिशनर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ YouTube के रैजिडेंट शिकायत अधिकारी को तथ्यों के आधार पर मामले की जांच करने और आरोप/मामले पर की गई कार्रवाई को तुरंत पोस्ट या ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है। सांपला ने अधिकारियों को सुचेत किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत सिविल अदालत की शक्तियों का उपयोग करके दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -