Girl in a jacket
HomeNationalPetrol-Diesel को लेकर इस जिले में नियम लागू, दिन में एक बार...

Petrol-Diesel को लेकर इस जिले में नियम लागू, दिन में एक बार ही करा सकेंगे कार-बाइक की टंकी फुल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Petrol-Diesel Limit News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते देश भर में पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हो गया है। जिसके बाद पीएम मोदी ने देश भर के लोगों से आह्वान किया है कि देश की जनता मिडिल ईस्ट में चले रहे युद्ध के वजह से जो आर्थिक संकट सामने आया उससे निपटने के लिये ईधन का कम से कम इस्तेमाल करें। इस आह्वान के बाद देश भर में ईंधन बचाने के लिये नये-नये नियम अपनाएं जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पेट्रोल पंप पर बोतल या ड्रम में तेल लेने जा रहे हैं, या गाड़ी का टैंक बार-बार फुल कराने की सोच रहे हैं,  तो रुक जाइए। ईंधन की सुचारू सप्लाई बनाए रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं।

पेट्रोल पंप पर खुले में डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा
जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर खुले में (बोतल या ड्रम) डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही, एक बार गाड़ी का टैंक फुल कराने के बाद उसी दिन फिर से उसी वाहन को दोबारा तेल नहीं मिलेगा। साथ ही डीएसओ ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी कोल्ड स्टोर संचालकों को चेतावनी दी है कि वे ईंधन की अनावश्यक जमाखोरी बिल्कुल न करें। ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसओ ने बताया कि तेल कंपनियों से पेट्रोल पंपों को होने वाली सप्लाई में इस समय भारी अंतर आ रहा है। पेट्रोल पंप स्वामियों द्वारा कंपनियों को एडवांस भुगतान करने के बाद भी डिपो से तेल का टैंकर आने में कम से कम 48 घंटे का वक्त लग रहा है।

जिले में पर्याप्त है ईंधन, अफवाहों पर न ध्यान दें
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि तेल डिपो से सप्लाई में कुछ तकनीकी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण खेप थोड़ी देरी से पहुंच रही है। जिले में ईंधन की कोई स्थायी कमी नहीं है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए ये अस्थायी नियम लागू किए गए हैं। जनता से अपील है कि वे डरकर जरूरत से ज्यादा तेल खरीदना बंद करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -