नई दिल्लीः आम जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। हाल ही में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी गैस और एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी हुई थी। वहीं अब केरल में 1 जून से दूध महंगा होने जा रहा है। राज्य की सहकारी डेयरी संस्था मिल्मा (MILMA) ने दूध की कीमत में ₹4 प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मिल्मा चेयरमैन के एस मणि ने बताया कि दाम बढ़ाने का फैसला पिछली सरकार ने मंजूर कर लिया था, लेकिन आचार संहिता के चलते लागू नहीं हो सका। नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने पर अब इसे लागू किया जा रहा है।

मिल्मा की बात करें तो यह 1980 में ‘ऑपरेशन फ्लड’ के तहत स्थापित एक तीन-स्तरीय सहकारी संस्था है। आज यह 3,102 सोसायटियों के जरिए 10.6 लाख से अधिक डेयरी किसानों से जुड़ी हुई है। तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और मालाबार में इसके क्षेत्रीय यूनियन काम करते हैं। यह संस्था केरल की डेयरी आत्मनिर्भरता और सहकारी मॉडल की सफलता का प्रतीक मानी जाती है।
