Girl in a jacket
HomeEntertainmentपरिणीति चोपड़ा से सगाई करने के लिए सज-धजकर तैयार हुए राघव चड्ढा,...

परिणीति चोपड़ा से सगाई करने के लिए सज-धजकर तैयार हुए राघव चड्ढा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा आज यानी 13 मई की शाम को धूमधाम से सगाई करने जा रहे हैं। दिल्ली में इंगेजमेंट से पहले राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुर्ता-पजामा पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा किसी रूम के गेट पर खड़े हैं और कुछ पीते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो कपूरथला हाउस का बताया जा रहा है, जहां पर आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई करने वाले हैं। कपल की सगाई में सुरक्षा को लेकर चूक ना हो, इसके लिए फुल सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। इसकी झलक वीडियो में देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, प्रियंका चोपड़ा और जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वह भी अपनी कजिन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा पिछले कई दिनों से आप नेता राघव चड्ढा के साथ रिलेशनशिप को लेकर छाई हुई हैं। कभी लंच डेट तो कभी आईपीएल मैच देखते हुए दोनों स्पॉट हो चुके हैं लेकिन कपल ने अपने रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई। हालांकि, अब दोनों सगाई करने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों बहुत जल्द सात फेरे लेंगे। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस उनकी सगाई की फोटोज़ देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -