Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaIPL में पंजाब के अवतार ने जीता गोल्ड मेडल, तोड़ा रिकॉर्ड, देखें...

IPL में पंजाब के अवतार ने जीता गोल्ड मेडल, तोड़ा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रूस में खेले गए आईपीएल में लुधियाना के अवतार सिहं ललतों ने गोल्ड मेडल जीतकर दोबारा से पंजाब का नाम रोशन किया है। रूस में आयोजित आईपीएल में उन्होंने 240 किलोग्राम की डेड लिफ्ट लगाकर न केवल गोल्ड पदक जीता, बल्कि वर्ष 2019 में 200 किलोग्राम का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रूस से भारत पहुंचने के बाद लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर में लाइफस्टाइल वैलनेस फिटनेस सेंटर में उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि उनके मुकाबले गोरों के साथ हुए हैं और उन्होंने देसी खुराक से गोरों को मात दी है। 57 साल की उम्र में उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। अब उनके द्वारा अगले साल यूएसए में होनी वाली विश्व ओलंपिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी की जा रही है। जहां वर्ल्ड रिकॉर्ड 275 किलो का है, उन्होंने कहा कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -