नई दिल्ली : सुनहरे भविष्य की तलाश मे विदेश गए भारतीयों के जीवन लीला समाप्त होने की खबरे अक्सर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक और घटना कनाडा से सुर्खियों मे आई है। जहां पंजाबी शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुखजीत रंधावा उर्फ सनी (48) के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना 6 अगस्त को कनाडा के एडमंटन शहर के सेंट्रल इलाके में 112 एवेन्यू और 82 स्ट्रीट के पास स्थित कनेक्ट लिकर स्टोर में घटी थी। दरअसल, मृतक सनी की दुकान मे एक लड़का शराब लेने आया था। जब वह पैसे दिए बिना ही जाने लगा, तो सनी ने उसे रोकने का प्रयास करते हुए स्टोर का दरवाजा बंद कर दिया।
जिस कारण युवक ने गुस्से मे आकर गोली चला दी, जो सनी की छाती पर लगी। घायल को तुरंत अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैनेडियन पुलिस ने सनी की हत्या करने वाले 22 वर्षीय निकलस बटलर-चोवेस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेकंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया है।
वहीं इस घटना को लेकर इलाके के दुकानदारो मे रोष पाया जा रहा है। एडमंटन शहर के मेयर अमरजीत सोही और स्थानीय नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। मृतक के परिवार और दोस्तों ने दुकान के बाहर मोमबत्तियां, फूल और अगरबत्तियां रखकर सनी को श्रद्धांजलि दी है।