संगरुर : किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला ठुठियांवाली से सामने आया है। खनौरी बार्डर पर एमएसपी और किसानों की अन्य मांगों को लेकर 200 दिनों से अधिक समय से किसान धरने पर बैठे हैं। इसी दौरान एक किसान ने फंदा लगा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक किसान गुरमीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ठुठियांवाली जिला मानसा भारती किसान यूनियन सिधूपुर से जुड़ा हुआ था। मृतक किसान मोर्चा में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बताया जा रहा है कि जब अन्य किसान वहां नहीं थे तो सुबह गांव मल्लां ब्लॉक डोडा, श्री मुक्तसर साहिब के तंबू में गुरमीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार किसान गुरमीत सिंह 2 लाख रुपए के कर्ज से परेशान था।
