Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraपंजाबः महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक की बस...

पंजाबः महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक की बस हुई टक्कर, एक की हड्डी टूटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः जिले में डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे झपटमारों की बाइक बस से टकरा गई। इससे एक युवक घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपी को गोली लगने का भी शक जताया जा रहा है। ड्यूटी डाक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने घायल युवक के घुटने के नीचे गोली लगने व हड्डी टूटने की पुष्टि की है। हालांकि डीएसपी के अनुसार घायल को गोली नहीं लगी, बाइक के साइड स्टैंड की पत्ती घुटने से आरपार हो गई है। जिससे घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है। 

जानकारी के अनुसार देर शाम डीसी चौक के नजदीक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो झपटमारों की बाइक बस स्टैंड के नजदीक पीआरटीसी बस से टकरा गई। इसमें एक युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी गुरमीत सिंह, सिटी थाना-2 एसएचओ केवल सिंह मौके पर पहुंचे। 

डीएसपी ने बताया कि उक्त बाइक सवार डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भागे थे। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। उनको शक है कि झपटमारी के दौरान कुछ अन्य युवक भी आरोपियों के साथ थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुश्कवेद के रूप में हुई है। सिविल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज कर रहे डॉ सिद्धार्थ बिंद्रा के अनुसार युवक के घुटने के नीचे गोली लगी है और हड्डी भी टूट गई है। जिस कारण उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
   

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -