लुधियानाः तलवंडी गांव में एक सिख युवक से मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें युवक को बालों से पकड़ कर बुरी तरह पीटा गया। गांव के ही कुछ लोगों की मदद से युवक को मारपीट करने वालों से बचाया। बाद में घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में शामिल गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुरजीत ने कहा कि पैसों के लेन-देन के चलते पहले युवक ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर उस पर हमला कर होंठ फाड़ा है। इसलिए उन्होंने उसकी पिटाई की है। घायल जोगाराज सिंह ने बताया कि उसने सुरजीत सिंह के घर मजदूरी की थी। पैसों को लेकर उसका सुरजीत से विवाद हुआ।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रास्ते में उन्हें जोगाराज सिंह मिला। उसने उसे उधार लिए पैसे वापस देने को कहा। जिस पर जोगराज ने कहा कि उसने उनके घर मजदूरी की थी 500 रुपए उसका काटना है, लेकिन अभी बाकी पैसे वह नहीं देगा। पैसों के लेन-देन को लेकर ही गली में उनकी जोगराज सिंह से बहसबाजी हो गई। जोगराज की मां और पत्नी भी मौके पर आ गई। तीनों लोगों ने उस पर हमला किया और उसके होंठ फाड़ दिए। जिसके बाद ही उन्होंने बचाव करने के लिए जोगराज से मारपीट की। लाडोवाल थाना की एसएचओ रूपदीप कौर का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
