Baddiपंजाबः दिन-दहाड़े घर से गहने और कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें...

पंजाबः दिन-दहाड़े घर से गहने और कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर की औरतों को बंधक बना कर  बरसाई लाठियां

लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दिन-दहाड़े बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं बीते दिन दोपहर 41-ए ग्रेटर कैलाश, लुधियाना में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां पहले तो 3 लुटेरे दोपहर 1 बजे गली में बिना मास्क पहने रेकी करते हुए दिखाई दिए। जिसके एक घंटे बाद यानि 2 बजे उक्त 3 लुटेरों ने घर में खिड़की की जाली तोड़ी, उसके बाद खिड़की खोलकर घर के अंदर घुस गए। मामले की जानकारी देते हुए रमेश कुमार पुत्र हरिचंद ने बताया कि  घर में उनकी पत्नी और माता मौजूद थी। लुटेरों ने उनकी पत्नी से गहने उतारने को कहा  पत्नी ने जब गहने उतार कर दे दिए तो उसके बाद लुटेरों ने लाठियों से टांगों पर हमला कर घायल कर दिया  इसके बाद उक्त लुटेरे कैश के बारे में उनसे पूछने लगे। जब पत्नी ने कहा कि कैश उनके पास घर में नहीं है तो वह दूसरे कमरे में बैठी माता के पास चले गए।

जहां लुटेरों ने पहले तो माता के कमरे की अलमारी से गहने और 10 से 15 हजार रुपए लूट लिए और बुजुर्ग माता की बाजू मरोड़कर उनके गहने उतार लिए। घर के मालिक रमेश ने एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार को बताया कि जाते समय लुटेरे घर का दरवाजा बाहर से बंद कर चले गए। घर के मालिक का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लुटेरे बिना मास्क के पहले गली में घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इसके एक घंटे के बाद वह वारदात को अंजाम देते है।

घर के मालिक का कहना है कि उनको एक व्यक्ति पर इस वारदात को अंजाम देने को लेकर शक है जिसके बारे में उन्होने पुलिस को जानकारी दे दी है। दरअसल, पीड़ित का कहना है कि किसी को उनके घर की चिटकनी के बारे में नहीं पता था। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि दिन दिहाड़े अगर ऐसी वारदाते लुधियाना में सरेआम घट रही है। ऐसे में शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति राम भरोसे ही नजर आती दिखाई दे रही है। दरअसल, इस घटना को 24 घंटे बीत चुके है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं इस घुटना से इलाके के लोगो में दहशत फैल गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...