Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब: भारत जोड़ो यात्रा दौरान राजा वडिंग को सिक्योरिटी ने मारे धक्के,...

पंजाब: भारत जोड़ो यात्रा दौरान राजा वडिंग को सिक्योरिटी ने मारे धक्के, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले के समराला चौक स्थित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के साथ धक्के मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की आज लुधियाना यात्रा के दौरान राजा वडिंग को उनकी सिक्योरिटी द्वारा धक्के मारे गए, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार राजा वड़िंग को प्रोटोकॉल तोड़ने पर धक्के मारे गए। बता दें कि राजा वडिंग, जोकि पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, बावजूद इसके उन्हें यात्रा के दौरान सिक्योरिटी द्वारा धक्के मार कर शर्मिंदा करना बेहद शर्मनाक बात है।

राजा वडिंग ने जैसे ही अपने एक साथी को राहुल गांधी से मिलवाने की कोशिश की गई तो उन्हें राहुल के पुलिस कर्मियों द्वारा धक्के मारे गए और उनसे मिलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी की सिक्योरिटी द्वारा राजा वडिंग को इस तरह से धक्के मार कर मिलने से रोक दिया गया। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा में आज कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान से बदसलूकी होने की वीडियो सामने आई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -