मोगा : आज पूरे पंजाब के सरकारी स्कूलों में 6वी क्लास से 12वी क्लास तक के बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग की जा रही है। इस मीटिंग का उद्देश्य बच्चों के माता पिता को बच्चों की जानकारी ओर उनकी पढ़ाई के बारे में पेरेंट्स को बताना की बच्चा कैसे स्कूल में चल रहा है। इसी कड़ी में मोगा के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम करवाई जा रही है।
जहां पर सभी बच्चे और उनके माता भी पहुंच रहे है। वही उनमें इस मौके पर काफी खुशी भी पाई जा रही। इस दौरान पेरेंट्स ने कहा अब सरकारी स्कूल भी कानवेंट्स स्कूल बन रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी मीटिंग कम से कम दो महीनों बाद होनी चाहिए।

