Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौ'त, देखें वीडियो

पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सेंट्रल जेल में बंद एक विचारधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैदी की हालत गंभीर देख उसे तुरंत जेल में बने अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक कैदी की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों मुताबिक मलकीत सिंह अपनी बैरक में बैठा था। अचानक से देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद बाकी हवालातियों ने शोर मचाया। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने मलकीत को जेल में बने अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलवाया। गंभीर हालत के चलते उसे सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मलकीत के नाक से खून बह रहा था। इसी कारण पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। मलकीत के परिजनों को जेल प्रशासन ने सूचित कर दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। मलकीत किस मामले में जेल में बंद है इसके बारे अभी अधिकारिक रुप से किसी ने जानकारी नहीं दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -