Baddiपंजाबः गाड़ी में शराब पीने वालों पर पुलिस ने कसा शिंकजा, 40...

पंजाबः गाड़ी में शराब पीने वालों पर पुलिस ने कसा शिंकजा, 40 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिला की पुलिस ने गाड़ी में बैठकर शराब पीने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने देर रात गाड़ियों को ओपन बार बना शराब पीने वालों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, बीती रात कुछ लोग गाड़ी में जाम छलका रहे थे तो कुछ लोग कारों की बोनट पर शराब रख कर पी रहे थे। जिस पर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के निर्देशों पर खास मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

शराब पीने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढाबों, क्लबों, मुख्य मार्केट आदि पर दबिश दी। वहीं खुले में शराब का सेवन करने वाले लोगों को पुलिस ने काबू किया है। इस कार्रवाई दौरान एसीपी गुरप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर बेअंत जुनेता, इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और इंस्पेक्टर अवतार सिंह मौजूद थे। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने कार्रवाई कर करीब 40 से 50 लोगों को गिरफ्तार भी किया। जिनमें से कुछ की जमानत हो गई। पुलिस के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई राजगुरू नगर, बीआरएस नगर, किप्स मार्केट, सराभा नगर, माडल टाउन, साउथ सिटी, चावला चिकन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आरती चौक, हैबोवाल आदि इलाकों में ये कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा जब्त की गई गाड़ियां थाना पीएयू और सराभा नगर में रखवाई गई हैं। इन इलाकों से अक्सर लोगों की शिकायतें रहती है कि रात के समय लोग हुल्लड़बाजी करते हैं और कारों में शराब पीते हैं। कई लोग ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम आदि भी चलाते हैं। इस वजह से पुलिस ने इन इलाकों में डंडा चलाया। गिरफ्तार लोगों में कुछ ऐसे भी थे जो किसी न किसी राजनेता के खास थे। पुलिस ने किसी राजनेता की सिफारिश न सुनते हुए सख्त कार्रवाई करते हुए ओपन में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...