Baddiपंजाबः पटवार यूनियन हुई 2 फाड़, जमकर की नारेबाजी

पंजाबः पटवार यूनियन हुई 2 फाड़, जमकर की नारेबाजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब सरकार के खिलाफ जहां रेवेन्यू पटवार-कानूगो यूनियन ने मोर्चा खोला हुआ था। वहीं अब यूनियन 2 फाड़ हो गई है। दरअसल, पटवार यूनियन के कुछ सदस्यों ने सरकार के समर्थन में आगे आते हुए न्यू रेवेन्यू पटवार कानूगो यूनियन का गठन कर दिया। लेकिन इसकी घोषणा के समय पुरानी जत्थेबंदी के सदस्य भी पहुंच गए और नई यूनियन से जुड़े लोगों को काली भेड़ें बताकर नारे लगाए। नई यूनियन ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला न्यू रेवेन्यू पटवार कानूगो यूनियन की घोषणा कर दी। इस यूनियन का प्रधान जसवंत राय को बताया गया और उन्होंने ही सरकार के हक में आते हुए यूनियन के दो-फाड़ होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कोशिशों व नई भर्तियों के बाद भी यूनियन काम नहीं कर रही। जो काम करना चाहते हैं, उन्हें भी काम नहीं करने दिया जा रहा।

अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल ही रही थी, इसी दौरान अमृतसर पटवार यूनियन के सदस्य और प्रधान हरपाल सिंह पहुंच गए। जिन्होंने इस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रुकवा दिया। दोनों यूनियनों के सदस्य एक दूसरे के आमने-सामने हो गए। हालात ऐसे बने कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा है। अंत में न्यू पटवार यूनियन के सदस्यों को प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। नई यूनियन के प्रधान जसवंत राय और कनवीनर जसवंत सिंह दालम ने कहा कि यह अपना काम करती रहेगी। इस प्रदर्शन से उनके काम पर कोई फर्क नहीं होगा।

अमृतसर यूनियन के प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि नई यूनियन का गठन करने वाले गुरदासपुर जिले के हैं, जिन्हें कुछ गतिविधियों के चलते गुरदासपुर यूनियन से निकाल दिया गया था। ये माहौल खराब करने के लिए अमृतसर में आकर प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। अगर इन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस करनी है तो गुरदासपुर में जाकर करनी चाहिए। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। गुरदासपुर यूनियन को जब इनका पता चला तो वे भी यहां पहुंच रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...