Girl in a jacket
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, 2 नौजवानों में एक...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, 2 नौजवानों में एक की मौत, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः कस्बा माहीलपुर के अधीन आने वाले गांव जैतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जैतपुर के 2 नौजवान कार में सवार होकर होशियारपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के बाहर पहुंचे, अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों नौजवान बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को अपनी गाड़ी में रखकर सिविल अस्पताल माहीलपुर इलाज के लिए ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि जस्करण सिंह पुत्र बलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा नौजवान करन सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -