गुरदासपुरः बटाला से कलानौर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित कस्बे में दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया । दरअसल, ‘वडाला बांगर’ के मुख्य बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के ठीक सामने 10 दुकानों में चोरी हुई। चोरों का गिरोह दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों से कीमती सामान, नकदी, महंगी चीज़ें, मोबाइल फ़ोन और नगदी लेकर फरार हो गया।
आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि चोरों की संख्या 7 से 8 थी। चोर देर रात 1:30 बजे से सुबह 4:10 बजे के बीच बेखौफी से वारदात को अंजाम देते रहे। जिसके बाद चोरों ने मुख्य सड़क पर डांस भी किया। सुबह जब दुकानदारों को चोरी का पता चला, तो उन्होंने प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, धरना लगाकर सड़क जाम कर दी।