Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: चोरों का आतंक 2 वारदातों को अंजाम देकर हुए फरार,...

Punjab News: चोरों का आतंक 2 वारदातों को अंजाम देकर हुए फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला आजाद नगर का है जहां एक शातिर चोर ने चोरी की एक्टिवा का इस्तेमाल कर एक कारोबारी परिसर को अपना निशाना बनाया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात से महज दो घंटे पहले ही गिल रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर से वह एक्टिवा चोरी की थी। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सवा छह बजे आजाद नगर स्थित कौर फूड्स के कार्यालय में एक युवक दाखिल हुआ। उस समय दुकान के मालिक अमरजीत कौर के कर्मचारी हरप्रीत सिंह स्टॉक की गिनती करने में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर चोर दफ्तर के अंदर घुसा और दराज में रखा आसुस कंपनी का लैपटॉप लेनोवो टैब और करीब 2000 रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया।जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है

हरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक फरार हो चुका था। उन्होंने बताया चोर ने जिस सफाई से सीधा दराज खोलकर लैपटॉप निकाला, उससे लगता है कि यह कोई सोची-समझी साजिश थी। उसे अच्छी तरह पता था कि कीमती सामान कहां रखा है। लैपटॉप में व्यापारिक लेन-देन के अलावा बेहद जरूरी निजी डाटा था और टैब में बिलिंग सॉफ्टवेयर मौजूद था। जब पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पुलिस को सूचना दी तो एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया।

जिस एक्टिवा पर सवार होकर चोर आया था, वह भी चोरी की निकली। जांच में पता चला कि शाम 4:00 बजे गिल रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर से एक्टिवा चोरी हुई जिसकी शिकायत मालिक ने पहले ही दर्ज कराई थी। शाम 6:15 बजे उसी चोरी की एक्टिवा का इस्तेमाल कर आरोपी ने आजाद नगर में कौर फूड्स में चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया। यानी चोर ने महज 2 घंटे के भीतर दो अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने अमरजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -