अमृतसरः भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उनसे कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हूं। उसने अपने टिकटॉक अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो हाईवे के किनारे खड़े होकर बनाया गया है। सरबजीत ने कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है।
इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि यहां क्या करने आते हो। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी एनआरआई पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है।
सरबजीत कौर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर 1 मिनट 31 सेकेंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने कहा है- मैं अपने सभी चढ़दे पंजाब वालों का दिल से स्वागत करती हूं। जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हू। सरबजीत ने कहा कि मैं सभी से कहना चाहती हूं कि आप अधिक से अधिक गुरुद्वारों के दर्शन करें। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हम चढ़दे पंजाब के लोगों का पाकिस्तान की तरफ से स्वागत करते हैं। मैं सभी का स्वागत करती हू और यह भी कहना चाहती हूं कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। इसके साथ ही सरबजीत ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में ऐसा कोई माहौल नहीं है, जहां किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाए। जबरदस्ती इस्लाम कबूल नहीं करवाया जाता है। जो लोग चाहें, वे अपनी मर्जी से धर्म बदल सकते हैं।
