मोहालीः पंजाब पुलिस भले ही स्कूल बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करके उनके खिलाफ एक्शन ले रही है, लेकिन उसके बावजूद कुछ बस चालक लापरवाही के कारण बच्चों की जिंदगियां खतरे में डाल रहे है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस चालक की लापरवाही से बच्चे बस में फंस गए। इस दौरान जब चालक द्वारा वीडियो बनानी शुरू की गई तो बस चालक गलती मानने की जगह उसे मशहूर करने के लिए कहकर बहस करने लगा।
वायरल वीडियो में सेक्टर 36 में स्थित Ryan International Public School की बस दिख रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में बच्चे बस में है। वीडियो में राहगीर का कहना है कि बस चालक ने शार्टकट के चक्कर में गलत दिशा से यू टर्न ले लिया और गड्ढे में बस फंसा दी। इस दौरान राहगीर द्वारा बस का नंबर पीबी 65 एए 9489 दिखाई दे रहा है।
राहगीर द्वारा बस चालक को बच्चों को बस से उतार कर बस निकालने की अपील भी की, लेकिन बस चालक नहीं माना। वीडियो बनाने के दौरान विरोध होने पर बस चालक ने बच्चों को बस से उतारा और खाली बस को गड्ढे से निकाला। राहगीर का कहना है कि कई बार चालकों की लापरवाही से बस हादसे हो चुके है, लेकिन फिर भी कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बस चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।