गुरदासपुरः जिले में आये दिन चोरी व लुटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन लुटपाट की वारदातों को बोखौफ अंजाम दे रहे है। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला जिले के धारीवाल कस्बे से सामने आया है, जहां लुटेरे युवक ने घर के अंदर बैठी बुज़ुर्ग महिला के कान के झुमके छीनकर भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैदत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
लुटेरों का लोगों ने किया पीछा
धारीवाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कोट संतोख राय गांव में एक बुज़ुर्ग महिला अपने घर के अंदर बैठी थी, तभी एक युवक घर के अंदर आया जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। जब बुजुर्ग महिला पास आई, तो उसने उनके कान की बालियां झपट लिए और भाग गया, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा था। शोर मचने पर बुजुर्ग महिला के बेटे अमरीक सिंह और कुछ लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। जब उन्होंने 112 पर शिकायत दर्ज कराई, तो धारीवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटना का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुजुर्ग महिला के बेटे अमरीक सिंह और पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय व्यस्त बाजार के बीच हुई। अमरीक सिंह का घर सड़क पर है और लुटेरों ने दिन-दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।