मोगा: पंजाब कांग्रेस पार्टी में पोस्टर वार लगातार जारी है। दरअसल, कुछ दिनों से लगातार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और चरणजीत सिंह चन्नी में पोस्टर वार चल रही है। दोनों गुटों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के विरोध में पोस्टर लगा रहे है। कांग्रेस पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग का विरोध होना स्वाभाविक है, शहर में लगे राजा वड़िंग भगाओ चन्नी लाओ के पोस्टरों ने चर्चा छेड़ दी है।
जिले में लगे इन पोस्टरों पर लिखा है राजा वड़िंग को भगाओ, चरणजीत सिंह चन्नी को लिआओ। इन लगे पोस्टरों के कारण जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और लोगों में भी इसे लेकर चर्चा छिड़ गई है। इनके पोस्टरों को लेकर विभिन्न तरह की राजनीतिक अटकलबाजियां लगाई जा रही हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये पोस्टर किस तरफ लगाए गए हैं, लेकिन इनके लिखे नारों पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां उल्लेख योग्य है कि आज कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से दोपहर बाद मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। यह कौनसा भी कारण हो सकता है कि यह पोस्टर चरणजीत सिंह चन्नी धड़े की ओर से लगाए गए हैं या फिर किसी शरारती अंशर की तरफ़ से यह पोस्टर लगाए गए हैं।