Himachal Govt
BathindaPunjab News : 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी गिरफ्तार, देखें...

Punjab News : 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा। चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा में तैनात एक हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में नाम दर्ज नहीं करने की एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी। यह कार्रवाई गांव पथराला के निवासी जगविंदर सिंह की शिकायत पर की गई।

पत्नी का नाम भी मामले में शामिल करने की दी थी धमकी
शिकायतकर्ता जगविंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसका एक दोस्त किसी मामले में बठिंडा जेल में बंद है। आरोपी पुलिसकर्मी ने धमकी दी थी कि वह उसके दोस्त की पत्नी का नाम भी इस मामले में शामिल कर देगा। इससे बचने के लिए पुलिसकर्मी ने 1,50,000 रुपये की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 70,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की जांच की। जांच सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने एक जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की की जांच जारी
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

किडनैपिंग की साजिश : बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर रहे थे संदिग्ध; 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल थाना इलाके में एक महिला की बहादुरी और सूझबूझ से किडनैपिंग की साजिश नाकाम हो गई। शिकायतकर्ता...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...