Himachal Govt
KapurthalaPunjab News: 25 वर्षीय नौजवान पर गोलियां चलाकर स्कॉर्पियो सवार फरार, हालत...

Punjab News: 25 वर्षीय नौजवान पर गोलियां चलाकर स्कॉर्पियो सवार फरार, हालत नाजुक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव सरदुल्लापुर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात 25 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने सुखदीप सिंह पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसके चेहरे पर बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया। घायल युवक और उसके परिवार वालों के अनुसार, लगभग 10 दिन पहले कुछ युवकों के साथ उसका झगड़ा हुआ था और उन्हें शक है कि यह हमला उसी पुरानी रंजिश के कारण किया गया। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 3 युवकों ने गोली चलाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुखदीप सिंह के भाई ने बताया कि इससे पहले भी उसके भाई पर हमला करने की कोशिश हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई मलकीत सिंह ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामला ट्रेस कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले...

बाइक समेत सड़क पर गिरा नशे में धुत पुलिसकर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा देख जुटे लोग, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के मोदीनगर में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारी है।...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में दिख रही है।...

Punjab News: हरसिमरत कौर बादल और बेटे अनंतवीर सिंह बादल ने श्री दरबार साहिब में नवाया शीश, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री दरबार साहिब में सांसद हरसिमरत कौर बादल और बेटे अनंतवीर सिंह बादल ने माथा टेका है। इस...

बाइक समेत सड़क पर गिरा नशे में धुत पुलिसकर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा देख जुटे लोग, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के मोदीनगर में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी के शराब के नशे में सड़क पर लड़खड़ाने और बाइक...