Himachal Govt
AmritsarPunjab News: ED को लेकर MLA धालीवाल ने BJP पर साधे निशाने,...

Punjab News: ED को लेकर MLA धालीवाल ने BJP पर साधे निशाने, पुलिस ने मांगे सबूत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे निशाने साधे। धालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ईडी के माध्यम से मामलों में फंसाया गया और सालों तक जेलों में बंद रखा गया। उन्होंने दावा किया कि आखिरकार सच सामने आया और ‘आप’ नेताओं को राहत मिली।

धालीवाल ने कहा कि अब पंजाब में भाजपा, जिसका सूबे में कोई मजबूत आधार नहीं है, ईडी के माध्यम से आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी के अन्य नेताओं को विभिन्न मामलों में फंसाने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। धालीवाल ने बताया कि ईडी द्वारा पंजाब पुलिस को चिट्ठियां लिखकर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। उनके अनुसार पंजाब पुलिस ने ईडी को जवाब देते हुए कहा कि भेजे गए दस्तावेज और चैट स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा रहे हैं, इसलिए संबंधित अधिकारी पुलिस हेडक्वार्टर आकर सभी सबूत और दस्तावेज मुहैया कराएं।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा अधिकारी को दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया था, लेकिन न कल और न ही आज ई.डी. का कोई अधिकारी सबूत लेकर पंजाब पुलिस के पास पहुंचा। धालीवाल ने कहा कि ई.डी. द्वारा बार-बार कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन जब पंजाब पुलिस द्वारा सबूत मांगे जाते हैं तो वह मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। धालीवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा ‘आप’ के बड़े नेताओं को जेलों में बंद करके भी देख लिया गया है, लेकिन पार्टी आज भी चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी न किसी दबाव से घबराई है और न ही डरती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: AAP Party के हलका ईंचार्ज जल्द BJP में होंगे शामिल

जल्द एक विधायक भी दे सकता है पार्टी को...

Bombay Highcourt के निर्देशः Disha Salian केस में 6 साल बाद CBI करेगी मौत की जांच

मुंबईः दिशा सालियान की मौत के मामले में 6...

Chemical Factory में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल की फैक्टरी...

Punjab News: ED को लेकर BJP पर बरसे अमन अरोड़ा, कहा- तोते की तरह काम कर रही एजेंसियां, देखें Live ​​

चंडीगढ़ः पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत...

दर्दनाक हादसाः दक्षिण सिनाई में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

काहिराः मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक बेहद...

Jalandhar News: AAP Party के हलका ईंचार्ज जल्द BJP में होंगे शामिल

जल्द एक विधायक भी दे सकता है पार्टी को झटका जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Bombay Highcourt के निर्देशः Disha Salian केस में 6 साल बाद CBI करेगी मौत की जांच

मुंबईः दिशा सालियान की मौत के मामले में 6 साल बाद एक नया मोड़ आया है। जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट...

Chemical Factory में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर...

Punjab News: ED को लेकर BJP पर बरसे अमन अरोड़ा, कहा- तोते की तरह काम कर रही एजेंसियां, देखें Live ​​

चंडीगढ़ः पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही ईडी टीम द्वारा...