Himachal Govt
AmritsarPunjab News: 578 ग्राम ICE और 2.591 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी...

Punjab News: 578 ग्राम ICE और 2.591 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ पुलिस और बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए घरिंडा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में कुल 578 ग्राम आइस ड्रग और 2 किलो 591 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पहले मामले में बीएसएफ की BOP पुलमोरां के इलाके से एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ।

पैकेट का कुल वजन 578 ग्राम था, जिसमें पैकिंग मटीरियल समेत संदिग्ध आइस ड्रग बरामद हुई। इस मामले में आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने नामालूम व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में पुलिस ने सुखदयाल सिंह निवासी अटारी और हरदेव सिंह निवासी नेश्टा को गिरफ्तार किया। बीएसएफ की BOP महावा के इलाके में दोनों के कब्जे से 591 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपियों से एक मोबाइल फोन, 1120 रुपए और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दोनों के खिलाफ धारा 21-C एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, तीसरे मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी मोड़े को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बड़ी मात्रा में हेरोइन बेचने का काम करता है और सप्लाई के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 21-C और 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे...

Punjab News: तेज रफ्तार का कहरः स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, टीचर और छात्र की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसा खान रोड पर तलवंडी मांगे खान गांव के पास एक दर्दनाक और भयानक सड़क हादसे की...

Punjab News: Court को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहालीः कोर्ट को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप...

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया सुझाव जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...