मोगाः मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कार्पियो सवार बदमाश पीआरटीसी बस कडंक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की पिटाई करके उससे नकदी लेकर फरार हो गए। बस चालक ने बताया कि वह मोगा से संगरूर की ओर जा रहे थे कि बस को बदमाशों ने सवारी चढ़ाने के बहाने रुकवाया और जैसे ही बस रुकी उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कैश बैग लेकर फरार हो गए।
वहीं, जिले के गांव दौलतपुरा ऊंचा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी पर उसकी मां के मामा ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घायल छात्रा राजदीप कौर ने बताया कि उसकी मां का मामा पिछले कई महीनों से उनके घर में रह रहा था और वहीं खाना-पीना करता था। परिवार ने उसे अपने सदस्य की तरह रखा हुआ था, लेकिन वह न जाने किस बात को लेकर मन में रंजिश रखे हुए था। आरोप है कि पुलिस वारदात के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।