अमृतसरः जिले के मुस्तफाबाद इलाके में अज्ञात युवकों ने एक कपड़े व्यापारी पर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जहां, मुस्तफाबाद इलाके में कुछ अज्ञात युवकों ने दिन-दहाड़े एक कपड़े के व्यापारी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ‘मदन क्लॉथ हाउस’ का मालिक बताया जा रहा है। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। चार युवक चेहरा ढंककर दुकान के आसपास घूमते रहे और फिर ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुस गए। जैसे ही ग्राहक दुकान से बाहर निकले, उन्होंने अचानक दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।
वहीं, पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमलावर बैग से करीब 10,000 रुपये लेकर फरार हो गए। मैं पिछले 35 सालों से यह कारोबार कर रहे हैं और ऐसी घटना पहली बार हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि मुझे इंसाफ मिल सके।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।