Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में निहंग बाणे में व्यक्ति...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में निहंग बाणे में व्यक्ति ने काटा युवक का हाथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी में निहंग बाणे में व्यक्ति ने एक युवक का हाथ काट दिया। मिली जानकारी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि निहंग बाणे में व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में युवक का हाथ काट दिया। घायल युवक की पहचान मास्टर कॉलोनी निवासी जतिन वालिया उर्फ ड्रैगन के रूप में हुई है। घायल युवक को मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में रेफर किया है।

जतिन वालिया गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल में कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम करता है। वहीं आरोपी युवक भी इसी कॉलोनी का रहने वाला कर्मवीर सिंह उर्फ लवली है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित के बयानों पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल युवक की मां ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी गली में रहने वाला लवली नामक युवक लगातार उसके बेटे को मारने पीटने की धमकियां दे रहा था।

इस दौरान जब वह घर पर बैठी हुई थी तो लोगों ने बताया कि उसके बेटे को मारा जा रहा है। जब उसने बाहर आकर देखा तो लवली उसके बेटे जतिन पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। आरोपी ने जतिन का एक हाथ काट दिया। उधर, दूसरी तरफ आरोपी लवली की मां जसविंदर कौर का कहना है कि उनका बेटा हमेशा गली में नशा करने वाले युवकों को रोकता था, लेकिन कुछ लड़कों ने उसकी दाढ़ी छूने और दस्तार उतारने की कोशिश की।

इसके चलते झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा दोषी नहीं है। उधर, मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हमलावर कर्मवीर सिंह उर्फ लवली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। यह झगड़ा क्यों हुआ, इसका पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -