.
National2 बच्चों को कुएं में फैंक ट्रेन के आगे कूदी महिला, दर्दनाक...

2 बच्चों को कुएं में फैंक ट्रेन के आगे कूदी महिला, दर्दनाक मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्तौड़गढ़ः जिले के काछियाखेड़ी गांव में दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने पहले 2 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और बाद में खुद भी ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं गांव के कुएं से देर रात दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कपासन थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि 7 बजे सूचना मिली थी कि काछियाखेड़ी रेलवे पुलिया के पास एक महिला उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। सिर धड़ से अलग हो चुका था, जिससे महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। शव को कपासन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

इस दौरान जानकारी मिली कि काछियाखेड़ी गांव से एक महिला अणछी (25) पत्नी पारस कच्छवा अपने 2 बच्चों सोनू (5) और मोनू (4 महीने) के साथ लापता हो गई। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 8ः30 बजे सूचना मिली कि गांव में एक कुएं में दो बच्चों के शव देखे गए हैं। कपासन थाने के एएसआई उदयलाल सुखवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। रात करीब 10 बजे दोनों शवों को कपासन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी हरजी लाल यादव और थानाधिकारी सुनील शर्मा भी उप जिला अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण और परिजनों ने महिला और दोनों बच्चों की पहचान की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका अणछी के पीहर और ससुराल पक्ष को बुलाकर रिपोर्ट ली जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एएसआई शंकरलाल के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला ने ही अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। परिवारों के बयान लेने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत सब-डिवीजन नकोदर में विशेष...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर 24 से 30 सितंबर तक उड़ानें IX1346 और...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकियां मिल रही है। वहीं फेज जी3...