लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी नशे की हालत में पति ने पत्नी के पेट में बोतल से हमला कर दिया। घटना मछियां कलां से सामने आई है। बताया जा रहा है कि पत्नी पर व्यक्ति शक करता था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। घायल महिला की पहचान जसविंदर कौर के रूप में हुई है। महिला की शादी को 14 साल हो गए। हादसे में घायल महिला को उपचार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने कहा कि पेट में गहरे घाव होने के चलते डॉक्टरों ने ऑपरेशन का कहा है। पति पर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि वह उससे तालाक लेने को लेकर विवाद कर रहा था। वहीं घायल महिला की बहन सूरत ने कहा कि वह किसी काम से गई हुई थी।
जिसके बाद आरोपी शराब पीकर लोगों के दरवाजे खटखटाने लग गया। बहन ने विरोध किया तो जीजे ने डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद जीजे ने बोतल से पेट पर हमला कर दिया। बहन ने आरोप लगाए है कि वह पत्नी पर शक इतना करता है कि आए दिन बहन के साथ विवाद करते हुए मारपीट करता रहता है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि घर का गुजारा करने के लिए बहन काम करके पैसे लेकर आती है, तब भी वह उसके साथ विवाद करके मारपीट करता है।
