फिरोजपुरः जिले के दुल्ची के रोड पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। दरअसल, टूटे हुए गटर के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। वहीं दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टूटा हुआ गटर लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार महिला से टकराई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला जो गांव अली के की रहने वाली थी और अपने काम से शाम को घर लौट रही थी, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टूटे गटर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रही महिला से जा भिड़ी। महिला कार के नीचे आने से मारी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।