.
Breaking NewsPunjab News: सरकारी आदेशों की उड़ी धज्जियां, ड्राई डे पर बिक रही...

Punjab News: सरकारी आदेशों की उड़ी धज्जियां, ड्राई डे पर बिक रही शराब, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः पंजाब भर में गांधी जयंती के अवसर पर शराब की दुकानें खोलने पर पाबंदी लगाई गई थी। सरकारी आदेश जारी के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। ड्राई डे का हवाला देकर दुकानदारों ने दुकानों के शटरों पर बनी चोर खिड़की द्वारा सरेआम शराब बेची गई। हैरानी की बात तो यह है कि ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए न तो विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की और ना ही इस ओर किसी अधिकारी ने ध्यान दिया। वहीं गश्त कर रही पुलिस ने भी इन खुले ठेकों की ओर ध्यान नहीं दिया। राजेश ने बताया कि सातफुट चौक पर शराब लेने के लिए दुकान पर आया है। इस दौरान राजेश ने बताया कि ठेका तो बंद है, लेकिन यहां पर लोगों की भीड़ लगी उसने देखी तो वह भी दुकान पर शराब लेने के लिए आ गया। राजेश ने कहाकि शटर बंद होने के बावजूद दुकानदार द्वारा चोरी की खिड़की के रास्ते से शराब परोसने का काम चल रहा था। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ठेके पर ग्राहकों की शराब लेने को लेकर भीड़ लगी हुई है। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा आज भी यानी 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर राज्य में ड्राई डे घोषित किया गया है। ऐसे में शराब और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही 3 अक्टूबर को प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी। वहीं उल्लंघन करने वाले दुकानदार पर पर सख्त कार्रवाई होगी। गौर हो कि महाराजा अग्रसेन को श्रीराम का वंशज माना गया है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हर साल महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है। महाराज अग्रसेन, अग्रवाल अर्थात वैश्य समाज के जनक कहे जाते हैं।

ड्राई डे पर बिक रही शराब, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...