Himachal Govt
LudhianaPunjab News: पान Cafe मालिक को 400 रुपए मांगना पड़ा महंगा, बेरहमी...

Punjab News: पान Cafe मालिक को 400 रुपए मांगना पड़ा महंगा, बेरहमी से पीटा, लगे 7 टांके, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के आतम पार्क इलाके के पास एक पान कैफे मालिक को पैसे मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल, कुछ महीने से बकाया राशि मांगने पर नौजवानों द्वारा उस जानलेवा हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विवाद महज 400 रुपए को लेकर हुआ जो पिछले 4 महीने से बकाया थे। गुस्साए आरोपियों ने कैफे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर मालिक के साथ जमकर मारपीट की। इस हिंसक हमले में पीड़ित के सिर पर 3 गहरे कट लगे हैं और 7 टांके आए हैं। जानकारी देते हुए पीड़ित कृष्ण लाल ने बताया हमलावर कैफे के पुराने ग्राहक हैं और पीछे रेलवे लाइन के पास ही रहते हैं। घटना के वक्त दुकान का दरवाजा लॉक था।

आरोपी पहले वहां पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। इसी बीच जब कैफे मालिक ने अपने 4 महीने पुराने 400 रुपए मांगे तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकान का दरवाजा तोड़ दिया और जबरन अंदर दाखिल हो गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 4 पुरुष और एक महिला मिलकर कैफे मालिक के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं।

हमलावर इतने हावी थे कि वे पीड़ित को पीटते हुए जबरन दुकान से बाहर घसीट कर ले जाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस मारपीट में कैफे मालिक लहूलुहान हो गया। हमले की वजह से उसके सिर पर 3 जगह गहरे घाव आए हैं, जिसके चलते उसे 7 टांके लगाने पड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

3 केमिस्ट दुकानों पर औषधि नियंत्रण विंग की दबिश, कैप्सूल और सिरप का स्टॉक जब्त

चंडीगढ़ः चडीगढ़ प्रशासन के औषधि नियंत्रण विंग ने 3...

संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी ड्राइवर का शव बरामद

अलग-अलग जगह मिले कार और शव चंडीगढ़ः सेक्टर-38 के पास...

Punjab News: इस इलाके चली गोली, युवक घायल, देखें वीडियो

बटालाः जिले में गुरदासपुर रोड पर एक युवक को...

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता...

3 केमिस्ट दुकानों पर औषधि नियंत्रण विंग की दबिश, कैप्सूल और सिरप का स्टॉक जब्त

चंडीगढ़ः चडीगढ़ प्रशासन के औषधि नियंत्रण विंग ने 3 केमिस्ट शॉप्स पर दबिश दी। इस दौरान टीम द्वारा दुकानों...

संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी ड्राइवर का शव बरामद

अलग-अलग जगह मिले कार और शव चंडीगढ़ः सेक्टर-38 के पास सड़क किनारे आज 31 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर का शव बरामद...

Punjab News: इस इलाके चली गोली, युवक घायल, देखें वीडियो

बटालाः जिले में गुरदासपुर रोड पर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की औचक चैकिंग के बाद थाना प्रभारियों में फेरबदल देखने को...