Girl in a jacket
HomePunjab News : Elante Mall में Birthday सेलिब्रेट के दौरान Child Actress...

Punjab News : Elante Mall में Birthday सेलिब्रेट के दौरान Child Actress सहित 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब,(चंडीगढ़) : एलांते मॉल में पिलर से टाइलें गिरने की वजह से बर्थेडे सेलिब्रेट करने गई 13 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित व उसकी मौसी सुरभि जख्मी हो गई। जिसके बाद दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया है। मायशा टीवी धारावाहिकों सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी व माता वैष्णवी में काम कर चुकी हैं। उनका परिवार सेक्टर-22 में रहता है। वह बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वहां पर गए थे।

शाम को चार बजे सभी लोग मॉल में घूम रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं टाइलें उखड़ने वाली जगह से आवाजाही बंद कर दी है। जानकारी के मुताबिक मायशा और उसकी मौसी दोनों साथ चल रही थी। साथ ही फोटो खींच रही थीं। दोनों जब ग्राउंड फ्लोर सीढ़ियों के पास बनी पिलर से गुजरने लगे तो अचानक पिलर की कुछ टाइलें उनपर गिर गई। जिसमें वह घायल हो गईं। मायशो के पेट व उसकी मौसी के सिर पर छह टांके लगे हैं।

दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सारी घटना की जांच की। मायशा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है एलांते मॉल के प्रबंधकों ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने बताया है कि घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वह अधिकारियों को जांच में सहयोग कर रहे हैं। वह मॉल के अंदरूनी तौर पर मुआयना करवा रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। वहीं इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत आ गई। दोनों ठीक हैं।

Child Actress सहित 2 घायल, देखें वीडियो

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -