Himachal Govt
LudhianaPunjab News: नशे में धुत पिकअप चालक ने व्यक्ति को मारी जबरदस्त...

Punjab News: नशे में धुत पिकअप चालक ने व्यक्ति को मारी जबरदस्त टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः शहर में बीती रात जनक पुरी इलाके में एक लैब टेक्निशयन अपनी बाइक पर डोसा खरीदकर घर जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी से टक्कर के बाद व्यक्ति खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया जिसके बाद पिकअप ड्राइवर फरार हो गया। उसकी गाड़ी के नीचे व्यक्ति का बाइक टीवीएस विक्टर फंस गया। ड्राइवर ने करीब 800 मीटर तक बाइक को घसीटा। लोगों ने भाग रहे ड्राइवर का पीछा कर उसे काबू कर लिया। पिकअप में 4 लोग सवार थे। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को काबू कर लिया जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि ड्राइवर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। उसे सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसकी छाती और शरीर की पसलियां टूट गई। जानकारी देते हुए संजीव के दोस्त जस्सी ने बताया कि संजीव रात को डोसा खरीदकर चीमा चौक नजदीक एक बर्गर की दुकान पर जा रहा था, जिसके बाद उसने घर लौटना था लेकिन उससे पहले ही जनक पुरी पुलिस चौकी के सामने तेज-रफ्तार पिकअप गाड़ी के साथ उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। ड्राइवर विजय गाड़ी को भगाकर ले गया था, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी विजय ने करीब 800 मीटर तक संजीव का बाइक गाड़ी के साथ घसीट लिया। फिलहाल 2 लोगों को पुलिस के हवाले किया है जबकि एक व्यक्ति फरार है। वहीं ड्राइवर विजय जिसने शराब पी हुई थी वह सिविल अस्पताल में दाखिल है। संजीव मूलरूप से हिमाचल के ऊना का रहने वाला है। उसके दिमाग का बीती रात सीएमसी अस्पताल में आपरेशन किया गया है। खून बहुत बह गया है। उसकी छाती की पसलियां टूट गई है। शरीर में बाईं तरफ हवा भर गई है। जस्सी मुताबिक संजीव का फोन पुलिस के पास है। इस मामले में अब जनक पुरी पुलिस आगे की जांच करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती भी चपेट में जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज कुछ हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में 10 से...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगा। उधार लेनदेन से बचें। हर काम सोच...