Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraPunjab News:New Model Town में घर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें...

Punjab News:New Model Town में घर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः न्यू मॉडल टाउन में घर में व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर से व्यक्ति का शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र किशन निवासी दिल्ली के रूप में हुई। एएसआई के कहा कि सोनू न्यू मॉडल टाउन में स्थित घर की दूसरी मंजिल में रहता था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों दिल्ली में रहते है। उन्होंने कहा कि मृतक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। मौत की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -