मोहालीः खरड़ में बस स्टैंड के पास श्री गुरु तेग बहादुर नगर में मामूली बात को लेकर खूनी झड़प हो गई। दरअसल, श्री गुरु तेग बहादुर नगर में एक लड़की डिपार्टमेंटल स्टोर पर सामान खरीदने आई थी और वहां से गुजर रहे एक युवक ने लड़की को रास्ता देने के दौरान बुग्गा कह दिया। इस शब्द के कहने पर बहस शुरू हो गई, जिस पर दोनों पक्षों के युवक एकजुट हो गए और थोड़ी देर की बहस के बाद आपसी मारपीट शुरू हो गई।
इस घटना में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। जिसके बाद युवक को सड़क पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। वहीं घटना के बाद अन्य युवक भी आ जाते है और दोनों पक्षों में काफी देर तक हाथापाई चलती है।