फगवाड़ाः शहर में बस और एक्टिवा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दपंति को चोटें आई है। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया और हादसे के दौरान राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
घटनास्थल पर मौजूद सुरिंदर सिंह ने बताया कि बस अमृतसर से फगवाड़ा से होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी।
इस दौरान फगवाड़ा में हाईवे होशियारपुर सब्जी मंडी जा एक्टिवा चालक बिना इंडिकेटर दिए मुड़ने लगा। इस दौरान बस और एक्टिवा में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन नीचे गिरने से उसे चोटें आई, जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचा। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई जसविंदर पाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि फगवाड़ा सब्ज़ी मंडी के पास बस और एक्टिवा सवार दंपती टक्कर के दौरान घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
