लुधियानाः जिले में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान पद से राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेसी वर्करों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। हरप्रीत सिंह प्रीत ने राजा वडिंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पंजाब कांग्रेस को नुकसान पहुंचा और पुराने कांग्रेसी वर्करों को दरकिनार किया गया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले वर्करों की अनदेखी की गई और यही वजह है कि आज राजा वडिंग के प्रदेश प्रधान पद से हटने के बाद कांग्रेस के कई वर्करों में खुशी का माहौल है।
अब राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में आगे की कमान किसे सौंपी जाती है और पार्टी की अंदरूनी सियासत किस दिशा में जाती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
