अमृतसरः जिले में थाना गेट हकीमां के एएसआई हरजीत सिंह वीरवार की रात 12 बजे हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। अब की गोली मारकर हत्या के मामले में पहली सीसीटीवी कैमरा की फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर दाना मंडी से निकल रहे हैं।
हालांकि फुटेज में वहां रागहीर भी निकलते दिखाई दे रहे हैं। चर्चा थी कि इस हत्याकांड को अंजाम भी आतंकी संगठन टीटीएच (तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान और पाकिस्तानी डान शहजाद भट्टी ने दिलवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
शौकाकुल परिवार को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। खुद डीजीपी गौरव यादव ने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है कि एएसआई हरजीत सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे l एक करोड़ एचडीएफसी बैंक इंश्योरेंस और एक करोड रुपए सीएम फंड से जारी होंगेl