Himachal Govt
JalandharJalandhar News: National Highway पर ट्रक चालक से Gun Point पर लूट,...

Jalandhar News: National Highway पर ट्रक चालक से Gun Point पर लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

i-20 कार चालकों ने दिया घटना को अंजाम

जालंधर, ENS: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर देर रात फिल्लौर के गांव भट्टियां के पास कार सवार युवकों ने गनपाइंट पर ट्रक ड्राइवर को लूट लिया। आई-20 कार में सवार होकर आए 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर ट्रक के शीशे तोड़ डाले और चालक के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ड्राइवर आसिफ हुसैन निवासी सतवाड़ (जम्मू-कश्मीर) ने बताया कि बदमाशों ने उनके सिर पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया।

वारदात के वक्त ट्रक खन्ना से माल लोड कर जम्मू की ओर जा रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिल्लौर पुलिस ने ड्राइवर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सुबह आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे और युवकों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी। घटना के दौरान जब पास के गांव भट्टियां के युवाओं ने चीख-पुकार सुनकर ड्राइवर को छुड़ाने का प्रयास किया, तो बेखौफ लुटेरे हाथ में पिस्तौल लेकर ग्रामीणों के पीछे ही दौड़ पड़े।

गांव के सरपंच के मुताबिक, वारदात स्थल के पास स्थित संदीप करियाना स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दुकान खुलने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी, जिससे लुटेरों की कार और उनकी पहचान का सुराग मिलने की पूरी उम्मीद है। सूचना मिलते ही 112 इमरजेंसी टीम और थाना फिल्लौर के एसएचओ धर्मेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे।

शुरुआती जांच में मामला लूटपाट का ही नजर आ रहा है। घायल ड्राइवर को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ितों ने पुलिस को वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार का नंबर दे दिया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के लिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। एसएचओ ने दावा किया है कि जल्द ही कार ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटी गई रकम व हथियार बरामद कर लिए जाएंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा...

Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, 3 बार विधायक रहे रंजीत सिंह आप में शामिल

अमृतसरः पंजाब में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों से...

Punjab News: चटीविंड गांव के पास नहर में आई दरारें, इलाके में पानी घुसा, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन रोड के पास स्थित चटीविंड गांव के...

आगर-मालवा में बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

भोपालः मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित...

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां घर के बाहर...

Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, 3 बार विधायक रहे रंजीत सिंह आप में शामिल

अमृतसरः पंजाब में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का...

Punjab News: चटीविंड गांव के पास नहर में आई दरारें, इलाके में पानी घुसा, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन रोड के पास स्थित चटीविंड गांव के पास नहर में दरार आने से आसपास के इलाकों में...

आगर-मालवा में बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

भोपालः मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात मूसलधार बारिश...