- Advertisement -
HomePunjabFirozpurPunjab News: मानव तस्करी का मामला, खिलौने की तरह 4 जगह महिला...

Punjab News: मानव तस्करी का मामला, खिलौने की तरह 4 जगह महिला को खरीदा और बेचा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर की रहने वाली है पीड़िता

फिरोजपुरः जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मानव तस्करी का एक घिनौना मामला सामने आया है। जहां महिलाओं को खिलौनों की तरह खरीदा-बेचा जाता था। महिलाओं से बंदुआ मजदूरों की तरह काम करवाता जाता है और उनका शारीरिक शोषण किया जाता रहा। वहीं 4 जगह महिलाओं को बेचने के आरोप लगे। जिसके बाद इस मामले की पता लगने पर सिख जत्थेबंदियों ने महिलाओं की मदद की। घटना को लेकर बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की। वहीं पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता रमनदीप कौर ने बताया कि वह मूल रूप से जालंधर जिले की रहने वाली है। उसका विवाह जालंधर शाहकोट के युवक से हुआ था, जोकि ऑटो चलाता था। जिसके बाद उनके घर एक बेटी हुई। विवाह के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। फिर उसके पति ने अचानक दूसरा विवाह कर लिया और उसे घर से निकाल दिया तथा अपनी बेटी को अपने पास रख लिया। रमनदीप कौर का परिवार तब उजड़ गया। अंत में वह मां-बाप के पास जाकर रहने लगी। यहां भी परेशानियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके माता-पिता उसे मुसीबत में छोड़कर चले गए।

माता-पिता की मृत्यु के बाद वह परिवार के लिए बोझ बनती गई और ताये के बेटे ने उसे एक लड़की के साथ राजस्थान बेच दिया। थोड़े समय बाद वह लड़की रमनदीप कौर को फिरोजपुर जिले के एक गांव में अपनी मां के पास छोड़ गई। यहां भी जसविंदर कौर की स्थिति नहीं सुधरी। यहां उससे करीब 11 साल तक घर का काम करवाया गया। उसे अपना जीवन चलाने के लिए बकरियां भी चरानी पड़ीं। इस दौरान वहां पर उसके साथ मारपीट की जाती है, उसे जंजीरों से बांध दिया जाता था। उन्हें डर था कि अगर वह बाहर चली जाती तो पैसा कहां से कमाना था। महिला ने बताया कि उसे 4 जगहों पर बेच दिया गया। हर जगह वह खुद ही किसी तरह बचकर निकल आई।

इस घटना का जब अंतर्राष्ट्रीय पंथक दल कमेटी के बलवीर सिंह को पता लगा तो वह कमेटी के साथ मिलकर महिला के पास पहुंचे। इस दौरान महिला से बातचीत करने बाद उन्होंने कुलगढ़ी थाना पुलिस ने रमनदीप कौर को बेचने वाली महिला और उसे खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जहां सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं ग्रंथी ने बताया कि महिला उसके बाद गुरुद्वारा में आई, जहां उसने पानी मांगा। इस दौरान बच्ची को पकड़ने के लिए उसके पीछे 3 से 4 नौजवान लगे हुए थे। इस दौरान महिला ने बताया कि वह उसके साथ मारपीट करते है। इस दौरान जब वह बाहर जाकर देखा जो उक्त नौजवानों के बात करनी चाही। उस दौरान महिला इतनी डरी हुई थी, वह गुरुद्वारा साहिब में कमरे में जाकर छिप गई। महिला की टांगों से खून निकल रहा था और कपड़े काफी गंदे थे।

बलवीर सिंह ने कहा जो महिला के साथ व्यवहार किया गया वह काफी निंदनीय है। इस दौरान महिला की टांगों पर कीड़े पड़े हुए थे। इस दौरान जब उससे मुलाकात की तो महिला को काफी हौंसला मिला। उन्होंने कहा कि सिख लोगों की महिलाओं को बचाती रही है, लेकिन पंजाब में अपनी महिलाओं के साथ जानवरों के गंदा अत्याचार हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page