Girl in a jacket
HomePunjabPatialaPunjab News: उम्मीदवार के शरारती अनसरों ने सरेआम फाड़े नांमाकन, देखें वीडियो

Punjab News: उम्मीदवार के शरारती अनसरों ने सरेआम फाड़े नांमाकन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः नगर निगम चुनावों को लेकर आज नांमाकन भरने का आखिरी दिन है। हाल ही में जिले में भाजपा ने नांमाकन भरने को लेकर प्रशासन पर गेट बंद करने के आरोप लगाए थे। जिसको लेकर भाजपा नेताओं में भारी रोष पाया गया। पटियाला मिनी सचिव के समक्ष स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दरअसल, आरोप लगाए जा रहे है कि सचिव के प्रवेश के लिए मुख्य द्वार बंद कर दिए गए हैं और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। गेट पर बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के प्रत्याशी और समर्थक जुट रहे हैं। इस बीच पुलिस पर भीड़ पर डंडे बरासने के आरोप लगे है। वहीं वार्ड 34 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील नायर और वार्ड 46 के उम्मीदवार वरुण जिंदल ने आरोप लगाया कि पर्चा दाखिल करने से रोकने के लिए पुलिस ने जानबूझकर दरवाजे बंद कर दिए हैं और केवल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

वहीं, दूसरे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर डंडे बरसाने के आरोप लग रहे है।सुशील नायर ने बताया कि वे कागजात जमा करने के लिए सुबह से ही गेट पर इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और शरारती अनंसरों ने कागज छीनने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक और प्रत्याशी को पुलिस ने गेट से उठा लिया है और धक्का-मुक्की लगातार जारी है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शर्मा व नरेश दुग्गल व अन्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी पुलिस के जरिए विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को परेशान कर रही है, ताकि कोई और पर्चा दाखिल न कर सके।

दूसरी ओर समाना से कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करते समय गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, चुनाव अधिकारी के कमरे में घुसकर शरारती तत्वों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। कांग्रेस प्रत्याशी सोम प्रकाश जब चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपने लगे तो एक युवक ने फाइल छीनकर फाड़ दी और उसे साथ भाग गया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस सारी घटना देखती रही। पूर्व विधायक राजिंदर सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खुद गुंडागर्दी की है। बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी रमन कुमार गुप्ता इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को फोन करते रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -